Swami Atmanand Vidyalaya Raigarh Recruitment 2022

स्वामी आत्मानंद विद्यालय रायगढ़ में विभिन्न पदों पर भर्ती | Swami Atmanand Vidyalaya Raigarh Recruitment 2022

Swami Atmanand Vidyalaya Raigarh Recruitment 2022: कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा रायगढ़ अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम योजनांतर्गत संचालित 09 विद्यालयों में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय रिक्त पदों तथा प्री-प्राईमरी टीचर के पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 07 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों के नाम  

  • व्याख्याता 
  • सहायक शिक्षक 
  • शिक्षक 
  • व्यायाम शिक्षक 
  • कंप्यूटर शिक्षक 
  • ग्रंथपाल 
  • सहायक शिक्षक प्रयोगशाला
  • प्री प्राइमरी टीचर 

पदों की संख्या – कुल 58 पद 

विभाग का नाम – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ (छ.ग.)

महत्वपूर्ण तिथियाँ –

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 23-06-2022
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 03-07-2022

शैक्षिक योग्यता:– 

  • व्याख्याता पद हेतु मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नाकोत्तर की उपाधि एवं बी.एड. प्रशिक्षित अनिवार्य। आवेदक को कक्षा 8वीं. 10वीं एवं 1 2वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में दक्ष हो।
  • शिक्षक पद हेतु मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित संकाय / विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की उपाधि एवं बी.एड./ बी.एल.एड. / डी.एड. / डी. एल.एड. प्रशिक्षित अनिवार्य । अंग्रेजी भाषा हेतु स्नातक स्तर पर अंग्रेजी मुख्य विषय के रूप में हो। आवेदक को कक्षा 8वीं. 10वीं एवं 12वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। शिक्षक सामाजिक अध्ययन हेतु स्नातक स्तर पर इतिहास / राजनीति / अर्थशास्त्र / भूगोल में से किन्हीं दो विषयों का होना अनिवार्य अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में दक्ष हो।
  • च्यायाम शिक्षक पद हेतु मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.पी.एड. की उपाधि के साथ अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य होगा।
  • सहायक शिक्षक पद हेतु मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित संकाय (कला /वाणिज्य/ जीवविज्ञान/गणित) तथा सहा.शि.विज्ञान (प्रयोगशाला) हेतु (जीवविज्ञान/गणित) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं बी.एड./ बी.एल.एड./ डी.एड. / डी.एल.एड. प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। आवेदक को कक्षा 8वीं 10वीं एवं 12वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में दक्ष हो।
  • कला संकाय (व्याख्याता / शिक्षक / सहा.शि. ) पद पर अंग्रेजी माध्यम से अध्ययनरत अभ्यर्थी न मिलने की स्थिति में हिन्दी माध्यम से उत्तीर्ण योग्यताधारी अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में दक्ष अभ्यर्थियों पर विचार किया जा सकता है।
  • कम्प्यूटर शिक्षक पद हेतु मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम्प्यूटर/आई.टी. विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.ई / बी.टेक / पी.जी.डी.सी.ए./बी.सी.ए. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक को कक्षा 8वीं 10वीं एवं 12वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में दक्ष हो।
  • ग्रंथपाल पद हेतु मान्यता प्राप्त संस्था से बी.लिब. / डी.लिब. प्रशिक्षित होना अनिवार्य होगा। आवेदक को कक्षा 8वीं 10वीं एवं 12वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना एवं अंग्रेजी भाषा एवं कम्प्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक होगा।

आयु सीमा:– 

आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिये। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 कि स्थिति में की जाएगी। उम्र में शासन के निर्धारित नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान होगा।

How To Apply For Swami Atmanand Vidyalaya Raigarh Recruitment 2022

आवेदन दिनांक 03.07.2022 को शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ में प्रातः 11:00 बजे से ‘वॉक इन इंटरव्यू’ के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाएगा, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय रायगढ़ भर्ती 2022 के लिए महत्वपूर्ण लिंक:-

Official NotificationPDF
Facebook GroupJoin
Telegram GroupJoin
Join WhatsAppJoin
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आपने अभी तक हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लिक करें और सभी प्रकार के जॉब वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *