Swami Atmanand Vidyalaya Korea Recruitment 2022

स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोरिया में विभिन्न पदों पर भर्ती | Swami Atmanand Vidyalaya Korea Recruitment 2022

Swami Atmanand Vidyalaya Korea Recruitment 2022: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रबंधन समिति जिला – कोरिया (छ.ग.) द्वारा कोरिया जिले में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय महलपारा, बैकुन्ठपुर, खरवत एवं सोनहत जिला-कोरिया (छ.ग.) में शिक्षकीय संवर्ग के बैकलॉग के रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति / संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 24 नवम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

04 (चार) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालयों:– 

  1. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महलपारा. वि.खं. – बैकुण्ठपुर
  2. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बैकुण्ठपुर, वि.सं. – बैकुण्ठपुर
  3. स्वामी आत्मानंद शासकीय हिन्दी माध्यम विद्यालय खरवत, वि.सं. बैकुण्ठपुर
  4. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सोनहत, वि.खं. – सोनहत

पदों के नाम  

  • प्रधान पाठक
  • व्याख्याता
  • शिक्षक
  • सहायक शिक्षक
  • प्रयोगशाला सहायक

पदों की संख्या – कुल 20 पद 

विभाग का नाम – स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रबंधन समिति जिला – कोरिया (छ.ग.)

महत्वपूर्ण तिथियाँ –

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 14-11-2022
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 24-11-2022

शैक्षिक योग्यता:– 

हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी स्तर के लिए ऊपर दिए गए तालिका अनुसार केवल व्याख्याता पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से निम्नलिखित विषयों से अंग्रेजी माध्यम में किसी एक विषय में स्नातकोत्तर / समकक्ष एवं बी.एड. अनिवार्य है। हिन्दी माध्यम के व्याख्याता हिन्दी, संस्कृत, गणित, इतिहास एवं अर्थशास्त्र के पदों पर अंग्रेजी माध्यम का होना अनिवार्य नहीं है।

शिक्षक अंग्रेजी माध्यम के पद हेतु अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों में अंग्रेजी माध्यम में विशिष्ट अंग्रेजी के साथ स्नातक एवं बी.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य है।

सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम के पद हेतु अभ्यर्थी को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ अंग्रेजी माध्यम में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उच्चतर माध्यमिक व डी.एड./डी.एल.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया:– 

व्याख्याता की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

प्रधानपाठक पू.मा.शा. की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

शिक्षक की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

सहायक शिक्षक की नियुक्ति के लिए 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, 10वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) की नियुक्ति के लिए 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, 10वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

आयु सीमा:–

अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2022 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए साथ ही शासन द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट के प्रावधान लागू रहेंगे। उम्र की पुष्टि हेतु 10 वीं की अंकसूची की सत्यापित प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति तथा पिछड़ावर्ग के अभ्यर्थी को नियमानुसार आयु में छूट की पात्रता होगी। सक्षम अधिकारी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उपरोक्त कंडिका प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षक संवर्ग के पदों के लिए नही है। सभी वर्ग की महिलाओं को छ.ग. शासन द्वारा आयु सीमा में छूट के लिए समय-समय पर जारी किये गये दिशा-निर्देश लागू होंगे।

How To Apply For Swami Atmanand Vidyalaya Korea Recruitment 2022

इच्छुक अभ्यर्थी विहित नियम एवं शर्तों के अधीन निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्वप्रमाणित संलग्न कर निर्धारित तिथि पर बैकलॉग के रिक्त पदो की पूर्ति के लिए शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुण्ठपुर में उपस्थित हो सकते हैं।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोरिया भर्ती 2022 के लिए महत्वपूर्ण लिंक:-

Official NotificationPDF
Facebook GroupJoin
Telegram GroupJoin
Join WhatsAppJoin
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आपने अभी तक हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लिक करें और सभी प्रकार के जॉब वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *