Swami Atmanand Vidyalaya Kabirdham Recruitment 2022: कार्यालय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन समिति, कचहरी पारा कवर्धा जिला – कबीरधाम (छ.ग.) द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कचहरी पारा कवर्धा में संचालन प्रबंधन समिति द्वारा अस्थाई रूप से प्रतिनियुक्ति/संविदा के पद पर आवेदन आमंत्रित करने हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 12 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
- व्याख्याता
- शिक्षक
- कंप्यूटर शिक्षक
- सहायक शिक्षक विज्ञान
- सहायक शिक्षक कला
- चौकीदार
- अंशकालीन सफाई कर्मी
पदों की संख्या – कुल 21 पद
विभाग का नाम – कार्यालय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन समिति, कचहरी पारा कवर्धा जिला – कबीरधाम (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 30-06-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 12-07-2022
शैक्षिक योग्यता:–
मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्व विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय / महाविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि के साथ बी. एड. प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। हिन्दी व संस्कृत को छोड़कर सभी कक्षा अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण हो। अंग्रेजी एवं हिन्दी के लिए स्नातक में अंग्रेजी साहित्य / हिन्दी साहित्य होना अनिवार्य है। अंग्रेजी व्याख्याता के लिए स्नातक में अंग्रेजी साहित्य होने पर सभी कक्षा में अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नहीं होगी।
मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्व विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय/महाविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की उपाधि के साथ बी.एड. प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। अंग्रेजी शिक्षक के लिए स्नातक में अंग्रेजी साहित्य होना अनिवार्य है। अंग्रेजी शिक्षक के लिए स्नातक में अंग्रेजी साहित्य होने पर सभी कक्षा में अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नही होगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं।
मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्व विद्यालय से बी.ई. (कम्प्यूटर ) बी.सी.ए.(कम्प्यूटर ) बी.एस.सी. (कम्प्यूटर) बी.टेक. (कम्प्यूटर ) की उपाधि को प्राथमिकता दी जावेगी।
अंग्रेजी माध्यम से हायर सेकेण्डरी विज्ञान / गणित उत्तीर्ण एवं डी.एड. / डी.एल. एड प्रशिक्षित होना अनिवार्य हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं।
अंग्रेजी माध्यम से हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण एवं । डी.एड./ डी.एल.एड प्रशिक्षित होना अनिवार्य हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं।
आयु सीमा:–
आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष होना चाहिए आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जावेगी। उम्र की पुष्टि हेतु 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आयु सीमा में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-सीमा पर जारी छूट संबंधी आदेश/निर्देश संविदा नियुक्ति के लिये भी लागू होंगे।
आवश्यक दस्तावेज:–
- 10 वीं बोर्ड परीक्षा की अंक सूची।
- 12 वीं बोर्ड परीक्षा की अंक सूची।
- स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा के समस्त सेमेस्टर/वर्षो की अंकसूची।
- संबधित रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र।
- छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र।
- अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापित प्रति में।
How To Apply For Swami Atmanand Vidyalaya Kabirdham Recruitment 2022
आवेदक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्व प्रमाणित संलग्न कर स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से निर्धारित तिथि तक कार्यालय प्राचार्य स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम विद्यालय कचहरी पारा कवर्धा के आवक / जावक कक्ष में जमा आवेदन स्वीकार किये जाएगें सीधे आवेदन स्वीकार नही किया जावेगा।
स्वामी आत्मानंद विद्यालय कबीरधाम भर्ती 2022 के लिए महत्वपूर्ण लिंक:-
यदि आपने अभी तक हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लिक करें और सभी प्रकार के जॉब वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें।