Swami Atmanand Government English Medium School Raigarh Recruitment 2022

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रायगढ़ में 70 पदों की भर्ती 2022

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रायगढ़ द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम योजनांतर्गत संचालित 09 विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति / संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 27.04.2022 तथा संविदा हेतु 28.04.2022 को समग्र शिक्षा, कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ में प्रातः 10:30 बजे से वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।

पदों की संख्या – कुल 70 पद 

पदों के नाम  

व्याख्याता, शिक्षक, प्रधान पाठक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड 2, सहायक ग्रेड 3, प्रयोगशाला सहायक, कंप्यूटर शिक्षक, सहायक शिक्षक,
भृत्य

विभाग का नाम – स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रायगढ़

स्कूलों के स्थान:–

  1. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बरमकेला
  2. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारंगढ़
  3. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लैलूंगा
  4. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा
  5. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धरमजयगढ़

पदों का विवरण विभागीय विज्ञापन (PFD) डाउनलोड करके देखें

महत्वपूर्ण तिथियाँ –

  • वाक इन इंटरव्यू दिनांक 27-04-2022 एवं 28-04-2022

शैक्षिक योग्यता:– 

व्याख्याता पद मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नाकोत्तर की उपाधि एवं बी.एड. प्रशिक्षित अनिवार्य । आवेदक को कक्षा ४वीं. 10वीं एवं 12वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। अंग्रेजी भाषा में पढ़ाने में दक्ष हो।

शिक्षक पद हेतु मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित संकाय /विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की उपाधि एवं बी.एड./ बी.एल.एड./डी.एड./डी. एल.एड. प्रशिक्षित अनिवार्य ।

अंग्रेजी भाषा हेतु स्नातक स्तर पर अंग्रेजी मुख्य विषय के रूप में हो। आवेदक को कक्षा 8वीं. 10वीं एवं 12वीं अंग्रेजी माध्यम सेउत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।

शिक्षक सामाजिक अध्ययन हेतु स्नातक स्तर पर इतिहास/राजनीति/अर्थशास्त्र / भूगोल में से किन्हीं दो विषयां का होना अनिवार्य । अग्रेजी भाषा में पढ़ाने में दक्ष हो।

सहायक शिक्षक पद हेतु मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित संकाय (कला/ जीवविज्ञान/ गणित) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक ( 10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं बी एड / बी. एल.एड. / डी. एड./डी.एल.एड. प्रशिक्षित होना अनिवार्य है।

आवेदक को कक्षा 8वीं. 10वीं एवं 12वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। अंग्रेजी भाषा में पढ़ाने में दक्ष हो।

कला संकाय (व्याख्याता/शिक्षक / सहा.शि. ) पद पर अंग्रेजी माध्यम से अध्ययनरत अभ्यर्थी न मिलने की स्थिति में हिन्दी माध्यम से उत्तीर्ण योग्यताधारी अंग्रेजी भाषा में दक्ष अभ्यर्थियों पर विचार किया जा सकता है।

आयु सीमा  आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिये। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 कि स्थिति में की जाएगी। उम्र में शासन के निर्धारित नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान होगा।

प्रतिनियुक्ति हेतु शर्तें:-

  1. अंग्रेजी माध्यम में प्रतिनियुक्ति हेतु अंग्रेजी में अध्यापन में दक्षता होना अनिवार्य होगा
  2. प्रतिनियुक्ति की सेवाएं 04 वर्ष की होगी।
  3. साक्षात्कार के अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा।
  4. साक्षात्कार में अपनी सहमति के साथ-साथ वरीष्ठता सूची / संविलियन आदेश अथवा नवीननियुक्ति आदेश की प्रति लाना अनिवार्य होगा।
  5. अन्य जिले के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं किन्तु उन्हें अपने जिला शिक्षा अधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। जिले के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जावेगी।

How To Apply For Swami Atmanand Government English Medium School Raigarh Recruitment 2022

इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 27.04.2022 तथा संविदा हेतु 28.04.2022 को समग्र शिक्षा, कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ में प्रातः 10:30 बजे से वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रायगढ़ भर्ती 2022 के लिए महत्वपूर्ण लिंक :-

Official NotificationPDF
Telegram GroupJoin
Join WhatsAppJoin
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आपने अभी तक हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लिक करें और सभी प्रकार के जॉब वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *