Office of District Education Officer District Mungeli

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला-मुंगेली (छ.ग.)

जिला प्रशासन मुंगेली के द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग संस्थान “प्रज्ञा” प्रारंभ किया जाना है। जिसके अंतर्गत वर्तमान में BANK, SSC, RAILWAY जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग कक्षाएं संचालित की जावेगी।

उपरोक्त वर्णित परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र/छात्राएँ निम्नानुसार दिये गये मापदण्ड के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगें:-

1. अभ्यर्थियों को मुंगेली जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

2. अभ्यर्थी किसी भी विषय में स्नातक में 55 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हो।

3. जिले के आरक्षण रोस्टर अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जावेगा।

4. सभी प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होने चाहिये।

5. कुल 100 अभ्यर्थियों का चयन किया जावेगा। जो निम्नानुसार होंगे

  • अनारक्षित वर्ग – 40
  • अ.पि.वर्ग – 14
  • अजा – 25 
  • अजजा – 11
  • EWS – 10

6. महिलाओं के लिये क्षैतिज आधार पर 33 प्रतिशत स्थान आरक्षित होंगे। 

7. कोचिंग पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। 

8. चयन प्रक्रिया :- (1) प्री-टेस्ट हेतु प्रवर्गवार स्नातक के मेरिट के आधार पर 1:5 में अभ्यर्थियों का चयन किया जावेगा। (2) चयनित अभ्यर्थियों के प्री-टेस्ट में प्राप्त अंको के आधार पर अंतिम चयन किया जावेगा।

9. आयु वर्ग :- न्यून्तम 18 वर्ष । 

10. परीक्षा तिथि :-4 सितम्बर 2021 

11. परीक्षा का समय :- दोपहर 02:00 से 04:00 बजे तक। 

12. परीक्षा का स्थान :- स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा, मुंगेली। 

13. कोचिंग प्राप्त करने का स्थान :- पं.शिवकुमार पाठक सभा कक्ष, बी.आर.साव.शास.बहु.उच्च.माध्य. विद्यालय मुंगेली। 

14. अभ्यर्थी अपना आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली के कार्यालय में जमा कर सकते है। 

15. अद्यतन जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.in का नियमित अवलोकन करते रहें।

Contact Details:-

दूरभाष क्र.07755-264140
ई-मेलmungelideo@gmail.com

Important Links:-

Official NotificationPDF
Official Website mungeli.gov.in
WhatsApp GroupJoin

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top