Chhattisgarh Vyapam Assistant Grade - 3 Recruitment 2021

छत्तीसगढ़ व्यापम सहायक ग्रेड – 3 भर्ती 2021

छत्तीसगढ़ व्यापम सहायक ग्रेड – 3 भर्ती 2021 नोटिफिकेशन: नमस्कार दोस्तों छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के रिक्त सहायक ग्रेड 3 के पदों पर नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा लिखित परीक्षा के आधार पर होगी।

चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ व्यापम असिस्टेंट या सहायक ग्रेड 3 भर्ती 2021 के ऑफिशियल नोटिफिकेशन में क्या जानकारी दी गई है एवं इच्छुक उम्मीदवारों को किस बात का ध्यान रखना अति आवश्यक है।

विभाग का नाम: छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय रायपुर

  • पदों का नाम: सहायक ग्रेड – 3 भर्ती
  • पदों की कुल संख्या: 63
  • परीक्षा की तिथि: 19 दिसंबर 2021
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
  • ऑफिशियल वेबसाइट: vyapam.cgstate.gov.in

पदों का विवरण एवं संख्या: सहायक ग्रेड – 3

  • सहायक ग्रेड – 3 के लिए कुल 63 पदों पर भर्ती ली जाएगी।
  • अनारक्षित के लिए कुल 26 पदों की संख्या है।
  • अनुसूचित जाति के लिए कुल 7 पद की संख्या है।
  • अनुसूचित जनजाति के लिए कुल 21 पदों की संख्या है।
  • अन्य पिछड़े वर्ग के लिए कुल 9 पदों की संख्या है।

शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता:

  • किसी भी मान्यता प्राप्त मंडल से 10+2 परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

अथवा

  1. पुरानी हायर सेकेंडरी परीक्षा के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  2. किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग में 1 वर्षीय डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  3. किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा या प्रमाण पत्र तथा डाटा एंट्री का 5000 key डिप्रेशन प्रति घंटा की गति।

नोट: इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले इसकी ऑफिशल नोटिफिकेशन को दिए गए लिंक से डाउनलोड करें और अच्छी तरह से पढ़े।

विस्तृत विज्ञापन परीक्षा पाठ्यक्रम तथा परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की विधि इन सभी बातों से संबंधित जानकारी के लिए vyapam.cgstate.gov.in पर देखा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *