CGPSC Civil Judge Exam 2023: व्यवहार न्यायाधीश मुख्य परीक्षा- 2022 हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दिनांक 18.05.2023 (दोपहर 12:00 बजे) से दिनांक 22.05.2023 (रात्रि 11:59 बजे तक www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध रहेगी। दिनांक 23.05.2023 (दोपहर 12:00 बजे) से दिनांक 24.05.2023 (रात्रि 11:59 बजे ) तक आवेदक अपने मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे।
इस हेतु पोर्टल शुल्क रु.40/- + जी.एस.टी. शुल्क देय होगा। आवेदक केवल एक बार ही त्रुटि सुधार कर सकेंगे। दिनांक 24.05.2023 के बाद किसी भी त्रुटि का सुधार नहीं किया जा सकेगा। इस संदर्भ में कोई भी अभ्यावेदन मान्य नहीं किया जा सकेगा।
व्यवहार न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा- 2022 तथा मुख्य परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन में दी गई जानकारी, साक्षात्कार के पूर्व मूल दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान सही नहीं पाए जाने पर अभ्यर्थी को अनर्ह घोषित किया जा सकेगा। (ऑनलाइन आवेदन एवं त्रुटि सुधार हेतु विस्तृत जानकारी “परिशिष्ट-एक” पर संलग्न है।)
(कृपया आवेदन भरने से पहले विज्ञापन में दी गई समस्त जानकारी और शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें) ऑनलाइन आवेदन हेतु सक्रिय लिंक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर निर्धारित तिथियों में उपलब्ध रहेंगे।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सिविल जज परीक्षा 2023 के लिए महत्वपूर्ण लिंक:-
यदि आपने अभी तक हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लिक करें और सभी प्रकार के जॉब वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें।