Atmanand Vidyalaya Kondagaon Recruitment 2023

स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोण्डागाँव में व्याख्याता, शिक्षक, प्रधान पाठक एवं सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती

Swami Atmanand Vidyalaya Kondagaon Recruitment 2023: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय / फरसगांव / केशकाल / विश्रामपुरी/ माकड़ी / कोनगुड़ / मर्दापाल / महात्मा गांधी वार्ड के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल सोसायटी से अनुमोदन उपरांत निम्नानुसार अस्थायी रूप से व्याख्याता, शिक्षक, प्रधान पाठक एवं सहायक शिक्षक पदों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 03 मार्च 2023 तक रजिस्ट्रीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।

पदों के नाम  

  1. व्याख्याता
  2. प्रधान अध्यापक मा.शा
  3. शिक्षक
  4. सहायक शिक्षक
  5. प्रयोगशाला सहायक

पदों की संख्या – कुल 17 पद

विभाग का नाम – जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-कोण्डागाँव

महत्वपूर्ण तिथियाँ –

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 15-03-2023
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 03-03-2023

1.सहायक शिक्षक पद के लिए:

शैक्षिक योग्यता  

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ अंग्रेजी माध्यम से उच्चतर माध्यमिक परीक्षा अथवा इसके समकक्ष उत्तीर्ण तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (चाहे उसे किसी भी नाम से जाना जाता हो) में द्विवर्षीय डिप्लोमा।
  • सहायक शिक्षक पद हेतु द्विवर्षीय डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जायेगी। द्विवर्षीय डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवार के नहीं मिलने की स्थिति में ही बी.एड. योग्यता धारी उम्मीदवार के आवेदनों पर विचार किया जावेगा।
  • अंग्रेजी माध्यम से प्रारंभिक अध्ययन किए अभ्यार्थियों को वरीयता दी जावेगी।
  • कंडिका (1) के अनुसार अभ्यार्थी नहीं मिलने की स्थिति में हिन्दी माध्यम योग्यता धारी अभ्यार्थियों जिन्होंने मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में कम से कम तीन वर्ष अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन करने का अनुभव हो। अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा। अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन करने की क्षमता होनी चाहिए।

2.शिक्षक पद के लिए:

शैक्षिक योग्यता  

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय समूह में अंग्रेजी माध्यम से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और बी०एड० शिक्षक अंग्रेजी हेतु स्नातक स्तर पर अंग्रेजी साहित्य एक विषय होना अनिवार्य होगा। अंग्रेजी माध्यम से प्रारंभिक अध्ययन किए अभ्यार्थियों को वरीयता दी जायेगी।
  • कंडिका (1) के अनुसार अभ्यार्थी नहीं मिलने की स्थिति में हिन्दी माध्यम योग्यता धारी अभ्यार्थियों जिन्होंने मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में कम से कम तीन वर्ष अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन करने का अनुभव हो। अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा। अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन करने की क्षमता होनी चाहिए।

3.व्याख्याता पद के लिए:

शैक्षिक योग्यता  

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से संबंधित विषय में अंग्रेजी माध्यम से द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर एवं बी.एड. अंग्रेजी माध्यम में प्रारंभिक अध्ययन किए अभ्यार्थियों को वरीयता दी जायेगी।
  • व्याख्याता के पद हेतु अंग्रेजी माध्यम में अभ्यार्थी नहीं मिलने की स्थिति में हिन्दी माध्यम में स्नातकोत्तर तथा बी.एड. किए अभ्यार्थियों पर विचार किया जावेगा।
  • अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन क्षमता होनी अनिवार्य होगी।

4.प्रयोगशाला सहायक पद के लिए:

शैक्षिक योग्यता  

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ अंग्रेजी माध्यम से जीवविज्ञान अथवा भौतिकी अथवा रसायन विज्ञान विषय के साथ उच्चतर माध्यमिक परीक्षा अथवा इसके समकक्ष उत्तीर्ण।

5.प्रधान अध्यापक मा.शा. पद के लिए:

शैक्षिक योग्यता  

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय समूह में अंग्रेजी माध्यम से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और बी.एड.।
  • अंग्रेजी माध्यम के अभ्यार्थी नहीं मिलने की स्थिति में हिन्दी माध्यम के अभ्यार्थियों पर विचार किया जावेगा।
  • मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में कम से कम तीन वर्ष अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन कराने का अनुभव हो। अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा।

आयु सीमा: 

आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जावेगी।

चयन प्रक्रिया:– 

चयन हेतु चयन समिति द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक के प्रतिशत के आधार पर चयन किया जाएगा।

How To Apply For Swami Atmanand Vidyalaya Kondagaon Recruitment 2023

संविदा भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को दिनांक 03/03/2023 तक वांछित दस्तावेजों के साथ कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-कोण्डागाँव में रजिस्ट्रीकृत डाक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाना है।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोण्डागाँव भर्ती 2023 के लिए महत्वपूर्ण लिंक:-

Official NotificationPDF
Facebook GroupJoin
Telegram GroupJoin
Join WhatsAppJoin
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आपने अभी तक हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लिक करें और सभी प्रकार के जॉब वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *