Eklavya Model Residential School Korba Recruitment 2022: कलेक्टर / अध्यक्ष जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति कोरबा अंतर्गत जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रामपुर पॉडीउपरोड़ा जिला कोरबा द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रामपुर पोंडीउपरोड़ा जिला कोरबा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये अस्थायी रूप से अंग्रेजी सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक टी.जी.टी. पद की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।
पदों के नाम – टी.जी.टी.(सा.विज्ञान)
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) कोरबा, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 15-06-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 21-06-2022
शैक्षिक योग्यता:–
- चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम (NCERT के क्षेत्रीय शिक्षा महाविद्यालय द्वारा) से स्नातक तथा संबंधित विषय में न्यूनतम 50% हो। या संबंधित विषय में न्यूनतम 50% के साथ स्नातक।
- (सामा. विज्ञान) – स्नातक स्तर पर History, Geography, Economics, Political Science में से एक History या Geography हो।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी. एड या समकक्ष डिग्री हो।
- सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित Central Teacher Eligibility Test (CTET) का प्रश्नपत्र -11 उत्तीण हो या TET का प्रश्नपत्र -11 उत्तीर्ण हो।
आयु सीमा:–
फ्रेश अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 01.01.2022 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष की आयु पूर्ण एवं 35 वर्ष से अधिक न हो। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं विकलांगों के लिए छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिए समय-समय पर आयु सीमा में छूट प्रदान करने संबंधी नियम लागू होगा।
आवेदन के साथ संलग्न किये जाने हेतु स्व-प्रमाणित दस्तावेजों की सूची:–
- हाई स्कूल सर्टिफिकेट की अंक सूची/प्रमाण पत्र।
- हायर सेकेण्ड्री स्कूल सर्टिफिकेट की अंक सूची / प्रमाण पत्र।
- स्नातक की अंक सूची / प्रमाण पत्र।
- स्नातकोत्तर की अंक सूची / प्रमाण पत्र।
- बी.एड. उत्तीर्ण की अंक सूची / प्रमाण पत्र।
- Ph.D का प्रमाण पत्र।
- CTET/TET उत्तीर्ण की अंक सूची / प्रमाण पत्र।
- कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र (परिशिष्ट-अ अनुसार)
- उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य डिप्लोमा प्रमाण पत्र।
- आवेदन पंजीकृत पोस्ट की पावती।
- आरक्षित अभ्यर्थियों हेतु सक्षम अधिकारी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
- प्रमाण पत्रों का एक सेट सत्यापित प्रति।
- पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो 02
- आधार कार्ड।
How To Apply For Eklavya Model Residential School Korba Recruitment 2022
इच्छुक उम्मीदवार अंग्रेजी सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक टी.जी.टी. पद की पूर्ति हेतु दिनांक 21.06.2022 को सुबह 10:00 बजे से Walk In Interview हेतु आवेदन पत्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला कटघोरा, जिला- कोरबा में आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किये जा सकेंगे, पूर्णतः भरे ही आवेदन पत्र जिस पर वह आवेदित पद जिसके लिए आवेदन किया गया हो स्पष्ट रूप से उल्लेखित करते हुए प्रस्तुत करें। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 21.06.2022 की दोपहर 02:00/ बजे के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जावेगा।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोरबा भर्ती 2022 के लिए महत्वपूर्ण लिंक:-
यदि आपने अभी तक हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लिक करें और सभी प्रकार के जॉब वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें।